जैसे आग को अग्नि भी कहते हैं,
बीवी को पत्नी भी कहते हैं,
तो जैसे अग्नि से रहते हो सावधान,
बीवी के भी रहो हमेशा कद्रदान,
क्योंकि बीवी अगर खुश हो जाये,
तो जीवन में मिश्री घोलती है,
जैसे बॉस अगर खुश हो जाये,
तो पोस्टिंग अच्छी मिलती है,
और गर जो बॉस नाराज हो जाये,
तो रवैया हो जाये कड़क,
जैसे पत्नी अगर खफा हो जाये,
तो जिन्दगी कर दे नरक,
अतः, हे कर्मठ पुरुषों,
मिथ्या का पुरुषार्थ छोड़ो,
दोनों हाथों को साथ में जोड़ो,
और चैन की नौकरी करनी हो तो,
तो यस बॉस करना जल्द सिख जाओ,
और चैन की जिन्दगी गुजारनी हो,
तो खुद को पत्नी के सेवार्थ बनाओ,
तो फिर, मत करो बीवियों से फाइट,
क्योंकि कहते हैं, - "बॉस इज आलवेज राइट,
"बॉस इज आलवेज राइट"
Ram Naam ko chhod k, Biwi ka hai jaap...
ReplyDeletepurush rahega bail sam, yahi mila hai shap..
yahi mila hai shap, rahoge tum jo kunware
rishte natedar padosi dhakke maare....
rakhne ko tab laaj karoge tum jab shadi..
samajh ye jao bachoo life bachi ab aadhi..
shurvaat me lagti mohini moorat maaya....
baad me ye ban jaati jyo UP ki maaya..
kah manoj kaviraay karo mat nij barbaadi..
live in relationship ko dhudho mat karo shadi..